Site icon Monday Morning News Network

24 वर्षीय शोभा देवी का शव उसके ससुराल में संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद, कुछ वर्ष पहले हुई थी प्रेम विवाह

झरिया। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत जेलगोड़ा में एक प्रेम कहानी का दुःखद अंत महज छह माह में ही हो गया। जेलगोड़ा मनसा मंदिर के पास भाड़े के मकान में रहने वाली शर्मा की 24 वर्षीय पुत्री शोभा देवी का शव उसके ससुराल में संदेहास्पद परिस्थिति में सोमवार की सुबह मिला। यहाँ शोभा अपने 28 वर्षीय पति मनोज शर्मा के साथ रहती थी।

मृतका के पिता पाथरडीह निवासी सब्जी विक्रेता शर्मा ने दहेज के लिए अपनी पुत्री शोभा की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।

वही पुलिस मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

बताया जाता है कि पाथरडीह निवासी शर्मा के पुत्री शोभा और मानपुर बोकारो के रहने वाले मनोज शर्मा का प्रेम प्रसंग कई वर्षों से चल रहा था। दोनों एक ही जाति के थे। छह माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद मनोज और शोभा जियलगोरा में किराए के मकान में रहने लगे।

इधर, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए शोभा को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतिका के परिजन मौत की खबर मिलने पर धनबाद अस्पताल पहुँचे और कहा कि शोभा के ससुराल वाले एक लाख रुपये की बाइक की मांग रहे थे, नहीं देने पर आए दिन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे।

वहीं शोभा के पति मनोज का कहना है कि दहेज प्रताड़ना की बात बेबुनियाद है। हम दोनों ने प्रेम विवाह किया था, इसलिए शोभा के परिजन नाराज थे।

सोमवार को सुबह में मनोज शोभा को फंदे से नीचे उतार कर जामाडोबा अस्पताल ले गया, जहाँ डाॅक्टर ने जाँच के बाद शोभा को मृत घोषित कर दिया। मनोज ने ही घटना की जानकारी जोड़ापोखर थाना और शोभा के परिजनों को दी। शोभा ने अचानक आत्महत्या क्यों की, यह हम भी नहीं जानते हैं।

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी डिगवाडीह की एक मिठाई दुकान में काम करते थे।

जोड़ापोखर पुलिस जामाडोबा अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमसीएच भेज दिया गया। जोड़ापोखर थाना का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Last updated: अप्रैल 25th, 2022 by Arun Kumar