Site icon Monday Morning News Network

चोटी कटवा का आतंक , नीम पत्ते और नींबू मिर्ची का सहारा : विज्ञान मंच ने बताया गलत

चोटी कटवा के डर से नीम पत्तो से पटा महिलाओ का सर

चोटी कटवा के डर से नीम पत्तो से पटा महिलाओ का सर, दरवाज़े पर निम्बू, नीम पत्ता और हल्दी की छाप इन क्षेत्र के लगभग सभी घर पर देखी जा सकती है|

चोटी/बाल कटवा अफवाह से  कल्याणेश्वरी तथा आस पास के क्षेत्र में जहा महिलाओ में दहशत की भूचाल आ चुकी है| अब छोटे छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आकर तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक का सहारा लेते नज़र आ रहे हैं।
बुधवार को हुये कविता देवी के साथ हादसे ने यहाँ दहशत के माहौल को जन्म दे दिया है|
हलाकि गुरुवार को तबियत बिगड़ने के बाद कविता देवी को बराकर स्थित आस्था नर्सिंग होम में भारती करा दिया गया है| उनके भयभीत परिवार वालो ने उनके दोनों बच्चो का सर मुंडवा दिया|
क्षेत्र में भय का माहौल बढ्ने से नीम हकीम व् बाबाओ की आमदनी गयी है।

नीम पत्तो से पटा महिलाओ का सर

दहशत ने महिलाओं को सर पर नीम पत्ता गुथने को विवश कर दिया है|
साथ ही इस विडम्बना ने बच्चो के सर पर घर कर लिया है|
दरवाज़े पर निम्बू, नीम पत्ता और हल्दी की छाप इन क्षेत्र के लगभग सभी घर पर देखी जा सकती है|
सभी महिलाये सर को दुप्पट्टा से बांध कर घुमती नज़र आ रही है|

महिलाएं छुप-छुप कर तांत्रिक के यहाँ शरण ले रही है

गुरुवार को स्थानीय कोदोभीटा निवासी तांत्रिक बाबा गुपिन टुडू के यहाँ भी चार महिलाये पहुंची।
पहुचकर मन्त्र साधना से अपने बाल बचाने की गुहार लगाई।
इस सम्बन्ध में सुचना पाकर पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के कौशिक दास,व प्रसून राय बाबा से मिले।
मिलकर मामले की वजह जानने की कोशिश की।

बाबा ने इसे अलोकिक शक्ति का कमाल बताया

उन्होने कहा कि वे इस मामले दिव्य शक्तियों से संपर्क साध चुके है।
और महिलाओं का इलाज भी कर रहे है|

विज्ञान मंच के लोगों ने बाबा से भ्रम नहीं फ़ैलाने की अपील की

चोटी कटवा के अफवाह पर बच्चों को समझाते विज्ञान मंच के सदस्य

मौके पर कई महिलाये भी एकत्रित हो गयी।
विज्ञान मंच के लोगो ने बताया की कई कारणों से बाल झड सकते है|
खास कर थायोराइड बीमारी में भी बाल झड़ने लगते है|
उन्होंने कविता देवी के मामले पर प्रकाश डालते हुए कहा की चोटी नहीं कटी है|
बाल का कुछ हिस्सा गिरा जरुर है| यह कोई चर्म रोग, या अन्य रोग भी हो सकता है|
भीड़-भाड़ और अफवाह से महिला काफी डर चुकी थी|
जिसके कारण उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया होगा इसमें चक्कर आना आम बात है |

विज्ञान मंच ने दिखाया स्कूली बच्चो को चमत्कार

क्षेत्र में कुछ लोगो ने अफवाह के बाद से ही अपने बच्चो को स्कूल भेजना बंद कर दिया था|
किन्तु जो बच्चे स्कूल पहुचे थे उनके जुबान पर चोटी कटवा की अफवाह थी|
स्थानीय डी भी सी स्कूल की छुट्टी होने के बाद विज्ञानं मंच के लोगो ने कविता देवी के घर के सामने ही बच्चो को रोककर उनका मन विज्ञान की और आकर्षित किया।
साथ ही बाबाओ द्वारा किये जाने वाले चमत्कार करके दिखाया।
इस दौरान मंच के प्रसून राय ने जलता हुआ आग खा कर दिखाया
बच्चो को बताया की भूत-तंत्र-मन्त्र जैसी कोई वास्तव चीज नहीं होती है|
भ्रम समाज में आसानी से फैलाई जा सकती है |
उन्होंने विज्ञान के चमत्कार और उपलब्धि की वकालत की साथ ही उन्होंने कहा की वे लोग जल्द ही क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर यहाँ से चोटी कटवा को खदेड़ देंगे|

 

-सवाददाता गुलज़ार खान, छायाकार कौशिक मुखर्जी

Last updated: अगस्त 28th, 2017 by Guljar Khan