Site icon Monday Morning News Network

भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने आयोजित की विजया मिलन समारोह

भारतीय जनता पार्टी (ओ.बी.सी मोर्चा) का  विजया मिलन

भारतीय जनता पार्टी (ओ.बी.सी मोर्चा) आसनसोल जिला कमिटी की ओर से आसनसोल भाजपा पार्टी कार्यालय मे विजया मिलन कार्यक्रम का किया गया। इस कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी (ओ.बी.सी मोर्चा) के राज्य उपाध्यक्ष शंकर चौधरी, मीडिया प्रभारी संतोष राय, आसनसोल जिला अध्यक्षा बासु प्रियंका ,पर्वेक्षक आशा शर्मा, महामंत्री अशोक साव, जिला सचिव तथा मीडिया प्रभारी उत्तम कुमार सिंह(रवि), जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव मनोज वर्मा , संजय बर्नवाल, कुंदन ठाकुर तथा आसनसोल मंडल के अध्यक्ष राजेश शर्मा तथा कुल्टी  मंडल के अध्यक्ष रोबिन साव, भाजयुमो जिला सचिव संतोष कुमार वर्मा और कुल्टी मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.इबरार अहमद उपस्थित थे।

तन और मन के साथ संगठन विस्तार का कार्य करना है

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई व गले मिलकर विजया मिलन का पालन किया। मौके पर शंकर चौधरी ने कहा कि आसनसोल शहर में सभी ने आनन्द पूर्वक त्यौहार मनाया और शांति के साथ त्यौहार सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों पंचायत चुनाव है जिसमे सभी कार्यकर्ताओ को तन और मन के साथ कार्य करना है, संगठन मजबूती पर विशेष ध्यान देते हुये बूथ स्तर में जाकर लोगो को केंद्र सरकार द्वारा लागु किये गए योजनाओ की जानकारी देनी है तथा लाभुकों तक योजना को पहुँचाना है।

Last updated: अक्टूबर 17th, 2017 by News Desk