Site icon Monday Morning News Network

विधायक की पहल पर 131 ईंट भट्टा श्रमिकों को भेजा गया घर

सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के विभिन्न ईंट भट्ठों में कार्यरत लगभग 131 मज़दूरों को चार बसों से बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के पहल पर उनके घर भेजा गया। बुधवार को झारखण्ड-बंगाल की सीमा से रूपनारायणपुर चेक पोस्ट पर सभी 131 ईंट भट्ठा श्रमिकों को थर्मल स्क्रीन जाँच कर तथा उन्हें सूखा भोजन उपलब्ध करा कर 4 बसों के माध्यम से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में वापस भेजा गया।

सभी बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आकर सलानपुर क्षेत्रों के इट भट्टो में कार्य कर रहे थे। लॉकडाउन के कारण सालानपुर ब्लाॅक के सभी ईंट भट्ठा का काम बन्द था। जिसके कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस संदर्भ में ईंट भट्ठा मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण ईंट भट्ठा में  काम बन्द था। हम बहुत मुश्किल से  भोजन की व्यवस्था कर पा रहे थे। हमलोगों को बहुत खुशी है कि हमें आज स्वास्थ्य जाँच के बाद अपने घर भेजा जा रहा है, हम सभी विधायक विधान उपाध्याय राज्य सरकार और प्रशासन के आभारी है। जिन्होंने हमलोगों की सहायता के लिए बस और खाने की व्यवस्था कि है।

ईंट भट्ठा श्रमिकों को थर्मल स्क्रीन जाँच के दौरान


मौके पर उपस्थित सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह ने कहा कि सलानपुर क्षेत्र के सभी ईंट भट्टे लॉकडाउन के कारण बंद है। जिसके कारण श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।  सभी प्रवासी श्रमिकों ने विधायक विधान उपाध्याय और तृणमूल युवा नेता मुकुल उपाध्याय से सहायता का अपील किया था। जिसपर विधायक ने तत्काल पहल करते हुए प्रशासन से वार्ता कर सभी मजदूरों को उनके घर पहुँचाने की व्यवस्था की गई।

मौके पर सालानपुर थाना प्रभारी पवित्र कुमार गांगुली, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी, सिकंदर आलम, पीठकयारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० सुब्रोतो सीठ, असीम मजुमदार, समेत चिकित्सक टीम उपस्थित थे।

Last updated: मई 13th, 2020 by Guljar Khan