शहीद रूपेश सिन्हा की 12वीं शहादत दिवस लोयाबाद में सादगी के साथ मनाया गया। भाजपा नेता प्रकाश नोनिया की अगुवाई में रूपेश सिन्हा की तसवीर पर मालार्पण किया गया।
मौजूद लोगों ने रूपेश के सिन्हा अमर रहे आदि नारे लगाए। बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने कहा कि रूपेश सामाजिक व्यक्ति थे। गरीबों मजदूर किसानों का बोझ लिए रूपेश के चेहरे पर फिर भी मुस्कान झलकती थी।
मानस ने कहा कि ठेका मजदूरों के हक के लिए रूपेश ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी थी। ठेका मजदूरों को पहचान दिलाने वाले रूपेश हमेशा गरीबों के दिलो में राज करते रहेंगे।
मौके पर एटक नेता मनोज , मुखिया कृष्ण मल्लाह , सुरेश महतो , कृष्ना पंडित,शमीम खान, भुनेश्वर महतो, बशीर बाबा, राजेश बर्नवाल, आदि उपस्थित थे।
Last updated: मार्च 5th, 2020 by