Site icon Monday Morning News Network

शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन के 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी

मधुपुर -मंगलवार को स्थानीय बावन बीघा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन से शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन के 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई ।प्रभात फेरी में प्रबुद्ध नागरिक ,महिला ,मिशन स्कूल के बच्चे ,समेत झारखंड बंगाली समिति के सदस्य गण शामिल हुए ।मौके पर आश्रम के अर्ध महाराज ,मंटू महाराज, डॉक्टर आशीष कुमार सिन्हा, विद्रोह मित्रा ,हराधन, शिवकुमार, रूपा बागची ,एस सेन समेत दर्जनों स्कूली बच्चे शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण कर पुनः आश्रम पहुँचे ।डॉ० आशीष सिन्हा ने बताया 1893 की 11 सितंबर को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद ने भाइयों और बहनों का ऐतिहासिक संबोधन करते हुए भारत का परचम लहराया था। इसी को लेकर आज मधुपुर में भी विवेकानंद मठ में हम लोगों ने उन्हीं की याद में आज प्रभात फेरी निकाली व बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवनी के बारे में बताया।

Last updated: सितम्बर 12th, 2018 by Ram Jha