Site icon Monday Morning News Network

मासस के कार्यकर्ता मिलन समारोह में अरूप चटर्जी हुए शामिल,कई कार्यकर्ताओं ने मासस का थामा दमन

धनबाद। मटकुरिया चेकपोस्ट के समीप ब्राईंट कुसुंडा धनसार में मार्कसवादी समन्वय समिति (मासस) धनबाद जिला कमिटी एवं बीसीकेयू असंगठित मोर्चा के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी हुए उपस्थित। कार्यक्रम में विजय कुमार पासवान व गोपाल रवानी जनता मजदूर संघ कुंती गुट छोड़कर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मासस का दामन थामा। निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सभी लोगों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया उंन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर अपने हक की लड़ाई लड़े मासस पार्टी मजदूरों के साथ है।

उंन्होने विपक्षी पार्टियों को भी आगाह किया कि मासस पार्टी को कमजोड समझने की भूल ना करे, मासस मजदूरों के साथ है। जरूरत पड़ी तो मजदूरों की समस्या को जेबीसीसीआइ की बैठक में भी उठाने का काम करेंगे। गोधर के विजय कुमार पासवान और गोपाल रवानी के यूनियन में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मौके पर मासस जिला अध्यक्ष वृंदा पासवान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन महतो, रुस्तम अंसारी, सुभाष सिंह सुभाष चटर्जी प्रथम चंद्र महतो रोहित कुमार हारी कजरी बाउरी, किशोर पासवान, विकास रवानी जगदीश हाड़ी कपिलदेव पासवान अमित कुमार गणेश वर्मा रमेश वर्मा दिनेश वर्मा अमित रवानी विश्वनाथ रवानी शंकर मुंडा रिंकू भुइयाँ विशाल रवानी गोलू कुमार गौतम कुमार आदि सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Last updated: अक्टूबर 22nd, 2021 by Arun Kumar