Site icon Monday Morning News Network

12 वर्षिय बालिका भटककर पहुंची कल्यानेश्वरी

भटकी हुयी बालिका

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या लगभग 12 वर्षीय एक बालिका कल्यानेश्वरी क्षेत्र के डी भी सी लेफ्ट बैंक कॉलोनी में भटककर पहुची गई , पानी पीने की तलाश में उक्त बालिका एक घर पहुंची जहां पर गृह स्वामी को संदेह होने के बाद पूछताछ शुरू कर दी। युवती अपना नाम सुनीता कुमारी बता रही है।

अपना पता नहीं बता पा रही है बालिका

तत्काल स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कल्यानेश्वरी पुलिस को दी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही युवती अपना पता नही बता पा रही है। कल्यानेश्वरी पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है। पुलिस द्वरा लगातार पूछताछ कर उनके निवास स्थान का पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर कल्यानेश्वरी पुलिस ने बताया कि युवती की देखभाल हेतु सलानपुर थाना महिला पुलिस अभिरक्षा को सुपुर्द कर दी जाएगी। साथ ही परिजनों से संपर्क करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Last updated: अक्टूबर 31st, 2017 by Guljar Khan