Site icon Monday Morning News Network

चिरेका स्थित गंगा वोट क्लब में सौ फ़ीट का तिरंगा लहराया

सौ फीट ऊंचा तिरंगा

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) स्थित गंगा वोट क्लब में आज सौ फ़ीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को स्थापित कर आन-बान के साथ लहराया गया। महाप्रबंधक प्रवीण कुमार मिश्रा ने हमारे देश के करोड़ों जनता की शान और राष्ट्रीय सम्मान, तिरंगा को सम्मानपूर्वक फहराया एवं राष्ट्रगान गाये गए।

मौके पर डब्लूडब्लूओ की अध्यक्षा सुनीता मिश्रा व अन्य सदस्यों सहित वरीय अधिकारीगण और कर्मचारी भी उपस्थित थे। स्काउट एंड गाइड तथा रेल सुरक्षा बल बैंड ग्रुप ने राष्ट्रगान के बेहतरीन धुन बजाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। ये पूरे चित्तरंजन के लिए गर्व की बात है कि देश की अमिट शान एवं सम्मान का प्रतीक तिरंगा प्यारा यहाँ गंगा वोट क्लब में स्थापित किया गया। इससे यहाँ पहुँचने वाले सैलानी को देश प्रेम और भक्ति के प्रति भाव जगायेगा।

तिरंगे को सलामी देते हुये चिरेका महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी

साथ ही यहाँ की गरिमा को भी नयी ऊंचाईं मिलेगी। ज्ञात हो कि 100 फुट के राष्ट्रीय ध्वज को चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना प्रांगण में स्थापित करने के लिए रेल बोर्ड से निर्देश प्राप्त हुआ था एवं इसी निर्देश के तहत यह राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित किया गया। राष्ट्रीय ध्वज का वजन 14 किलो है। यह 30 फ़ीट लंबा और 20 फीट चौड़ा है। स्टैंड इस्पात से निर्मित है। तिरंगे के सुरक्षा को लेकर भी उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों की निगाहे चौकस बनी रहेगी।

Last updated: जनवरी 21st, 2019 by kajal Mitra