Site icon Monday Morning News Network

पीएम आवास की राशि निर्गत हेतु मांगा 10 हजार, 5 हजार लेते एसीबी ने दबोचा।

ब्रह्मौरिया पंचायत के ग्राम हथिया निवासी गणेश यादव उम्र 38 वर्ष पिता रामेश्वर यादव ग्राम के द्वारा आवेदन दिया गया था कि उन्हें वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास निर्माण स्वीकृति मिली हुई है। जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 150945759 तथा स्वीकृति संख्या जेएच 16014/4/1362 है। उक्त योजना का पूरा प्राक्कलित राशि ₹1 लाख 30 हजार है। जिसमें से आवेदक को प्रथम किश्त के रूप में ₹40 हजार रुपए दिनांक 03 सितंबर 2021 को मिल चुका था। द्वितीय किस्त की निकासी हेतु आवेदन करीब 3 माह से पंचायत सेवक अशोक कुमार दास से आगरा किया जा रहा था। लेकिन द्वितीय किस्त की 85 हजार रुपए की राशि निर्गत नहीं किया जा रहा था। बल्कि इसके बदले पंचायत सेवक के द्वारा 10 हजार की मांग बतौर रिश्वत मांगी गई। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिया गया था। हजारीबाग थाना कांड संख्या 07/2022 दिनांक 21/09/22 पंजीकृत किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के दंडाधिकारी एवं दो सरकारी गवाह के उपस्थिति में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग ट्रैप टीम के द्वारा गुरुवार 22 सितंबर को प्राथमिकी अभियुक्त अशोक कुमार, पिता श्री गंगाराम, ग्राम पोस्ट – देवकली, थाना-इचाक, जिला-हजारीबाग को 5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अशोक कुमार दास ब्रह्मौरिया सहित रामपुर व दादपुर के भी पंचायत सेवक थे।

Last updated: सितम्बर 22nd, 2022 by Aksar Ansari