कल्याणेश्वरी। मैथन डैम कल्याणेश्वरी फांड़ी अंतर्गत मजूमदार निवास हाईडल इनटेक गेट के समीप कल्याणेश्वरी पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। पुलिस ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए आसनसोल स्थित जिला अस्पताल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैथन डैम की जलाशय के किनारे में शुक्रवार की सुबह डीवीसी सीआईएसएफ जवान तथा स्थानीय लोगों ने डैम के किनारे शव को देखा जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। तत्काल घटना की सूचना कल्याणेश्वरी पुलिस को दी गयी। कल्याणेश्वरी पुलिस के अनुसार अज्ञात शव की पहचान हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
Last updated: जुलाई 5th, 2019 by