कॉंग्रेस कार्यालय में शहीद रूपेश सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई
लोयाबादः-लोयाबाद पोस्ट ऑफिस के समीप कॉंग्रेस कार्यालय में शहीद रूपेश सिन्हा की 11वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाया गया।आयोजन व संचालन कॉंग्रेसी नेता प्रकाश नोनियाँ ने किया।इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री झारखंड सरकार जलेश्वर महतो उपस्थित थे।
शहीद रूपेश सिन्हा के पिता हलधर लाला,माता पुष्पलता सिन्हा के द्वारा शहीद रूपेश सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया।पूर्व मंत्री ने शहीद के माता-पिता को शा्ल प्रदान कर सम्मानित किया।दर्जनों गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने शहीद रूपेश सिन्हा को गरीबों ,दलितों पिड़ितों का मसिहा कहा,उन्होंने कहा कि वे धनबाद की मफिया संस्कृति के शिकार हो गये,वे कम समय में महिलाओं पीड़ितों के दिल में जगह बना लिए थे। उनके अधुरे कार्यों को पूरा करें ,तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
टाइगर फोर्स के नेता जलाल अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा रूपेश सिन्हा एक ऐसे जिंदा शख्स थे जो कोयलाञ्चल के माफियाओं के सीने पर चढ़कर राजनीति किया करते थे।
इस श्रद्धांजलि सभा में भगवान दास शर्मा, सुरेश यादव, मनोज मुखिया, अनवर मुखिया, आशोक साहा,मन्नु सिंह, कृष्णा पंडित, जलाल अंसारी, जग्रनाथ महतो,सोहन महतो,गणेश साव,डब्ल्यू पासवान, श्रवण गुप्ता, गोरा नोनियाँ, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View